Champion Trophy 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है| और इस बार टीम में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं| यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान और दुबई में आयोजित होगा, सबसे ज्यादा चर्चा भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महा मुकाबला की है|
बीसीसीआई ने सीनियर खिलाड़ियों की वापसी और नए चेहरों को मौका देकर यह साफ कर दिया है| कि भारतीय टीम इस ट्रॉफी को जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है| Champion Trophy 2025 का फाइनल शेड्यूल और भारतीय टीम का 16 सदस्य स्क्वाड फाइनल हो चुका है|
इस टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी को होगी| और इसका फाइनल मुकाबला 9 मार्च को लाहौर में खेला जाएगा, भारत इस बार अपना पहला मैच 23 फरवरी को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा जो टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मुकाबला साबित हो सकता है|
ICC Champion Trophy 2025, 8 Team
Total Team | Venues |
Pakistan | Karachi |
New Zealand | Dubai |
Bangladesh | Lahore |
India | Rawalpindi |
Afghanistan | TBC |
South Africa | |
Australia | |
England |

टोटल आठ टीमें इस बार टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुपों में बांटा गया है| ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश शामिल है| जबकि ग्रुप बी में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीम है|
Schedule & Results
Match Details | Date | Time |
Pakistan vs New Zealand 1st match,Group A National Stadium, Karachi | February 19, Wednesday | 2:30 PM, Local |
Bangladesh vs India, 2nd Match,Group A Dubai International Cricket Stadium, Dubai | February 20, Thursday | 2:30 PM, Local |
Afghanistan vs South Africa, 3rd Match,Group B National Stadium Karachi | February 21, Friday | 2:30 PM, Local |
Australia vs England,4th Match,Group B Gaddafi Stadium, Lahore | February 22, Saturday | 2:30 PM, Local |
Pakistan vs India,5th Match,Group B Dubai International Cricket Stadium, Dubai | February 23, Sunday | 2:30 PM, Local |
Bangladesh vs New Zealand,6th Match,Group A Rawalpindi Cricket Stadium,Rawalpindi | February 24, Monday | 2:30 PM, Local |
Australia vs South Africa,7th Match,Group B Rawalpindi Cricket Stadium,Rawalpindi | February 25, Tuesday | 2:30 PM, Local |
Afghanistan vs England,8th Match,Group B, Gaddafi Stadium,Lahore | February 26, Wednesday | 2:30 PM, Local |
Pakistan vs Bangladesh,9th Match,Group A Rawalpindi Cricket Stadium,Rawalpindi | February 27, Thursday | 2:30 PM, Local |
Afghanistan vs Australia,10th Match,Group B Gaddafi Stadium,Lahore | February 28, Friday | 2:30 PM, Local |
South Africa vs England,11th Match,Group B National Stadium Karachi | March 01, Saturday | 2:30 PM, Local |
New Zealand vs India,12th Match,Group A Dubai International Cricket Stadium, Dubai | March 02, Sunday | 2:30 PM, Local |
TBC vs TBC, 1st Semi-Final (A1 v B2) Dubai International Cricket Stadium, Dubai | March 04, Tuesday | 2:30 PM, Local |
TBC vs TBC, 2nd Semi-Final (B1 v A2) Gaddafi Stadium,Lahore | March 05, Wednesday | 2:30 PM, Local |
TBC vs TBC, Final TBC,TBC | March 09, Sunday | 2:30 PM, Local |
चलिए अब बात करते हैं भारतीय टीम के स्क्वाड के बारे में, सबसे पहले बात करते हैं भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज की जिन्हें Champion Trophy 2025 के लिए बीसीसीआई ने चुना है| इस लिस्ट में पहला नाम आता है, शुभमन गिल का शुभमन गिल जो भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारों में से एक हैं|
Team India Squads
शुभमन केवल एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी है, बल्कि उन्होंने हर फॉर्मेट में अपनी उपयोगिता को साबित किया है| शुभमन गिल की सबसे खास बात यह है कि जब वह क्रीज पर होते हैं तो उनका मकसद सिर्फ टिके रहना नहीं होता वह लंबी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं|

उनके खेल में जोपरिपक्वता और क्लास दिखती है वह उन्हें अन्य बल्लेबाजों से अलग बनाती है| उनकी तकनीक और खेल को समझने की क्षमता ने उन्हें भारतीय टीम का एक अहम हिस्सा बना दिया है| शुभमन गिल का करियर अब तक कई शानदार रिकॉर्ड से भरा हुआ है|
वह भारतीय टीम के लिए सबसे कम उम्र में तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन चुके हैं| वहीं दोस्तों अगर हम भारतीय टीम के दूसरे ओपनर बल्लेबाज की बात करें तो इस बार बीसीसीआई ने एक ऐसा नाम चुना है| जिसे भारतीय क्रिकेट का भविष्य मान जा रहा है|
यशस्वी जायसवाल को Champion Trophy 2025 के लिए दूसरे ओपनर बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल किया गया है| यशस्वी जो अपने आक्रामक अंदाज और बेहतरीन तकनीक के लिए जाने जाते हैं| भारतीय क्रिकेट में उभरते हुए सितारे हैं|
BATTERS |
Rohit Sharma (Captain) |
Shubman Gill |
Yashasvi Jaiswal |
Virat Kohli |
Shreyas Iyer |
यशस्वी के बारे में खास बात यह है कि, वह पिच पर न केवल तेजी से रन बनाते हैं बल्कि बड़ी पारियां खेलने की क्षमता भी रखते हैं| चाहे तेंज गेंदबाजों की हो या स्पिनर्स की उन्होंने हर चुनौती का शानदार तरीके से सामना किया है| उनकी तकनीक और आक्रामकता का यह अनूठा मेल उन्हें एक परफेक्ट ओपनर बल्लेबाज बनता है|
बीते कुछ समय में यशस्वी ने टेस्ट क्रिकेट में शतक और अर्धशतक की झड़ी लगाकर यह दिखा दिया है कि वह दबाव में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं| वहीं T20 फॉर्मेट में उनका स्ट्राइक रेट और बड़े शॉट खेलने की क्षमता उन्हें विपक्षी टीम के लिए बड़ा खतरा बनती है|
अब अगर भारतीय टीम के तीसरे ओपनर बल्लेबाज की बात करें तो यह जिम्मेदारी कप्तान रोहित शर्मा के कंधों पर सौंपी गई है| रोहित शर्मा जिन्हें वनडे क्रिकेट का सबसे खतरनाक और ताबड़तोड़ बल्लेबाज माना जाता है| भले ही बीते दिनों में टेस्ट क्रिकेट में उनका प्रदर्शन साधारण रहा हो, लेकिन वनडे फॉर्मेट में उनका कद और उनकी प्रतिभा पर कोई सवाल नहीं उठा सकता|
महानतम बल्लेबाजों की झड़ी
रोहित शर्मा का नाम ही विपक्षी गेंदबाजों के लिए खौफ़ पैदा कर देता है, जब ओपनिंग करने उतरते हैं तो मैदान पर मानो गेंदबाजों के लिए मुश्किलों का पहाड़ खड़ा हो जाता है| उनकी शानदार शुरुआत न केवल टीम को मजबूती देती है, बल्कि मैच का रुख पलटने की ताकत भी रखती है|

रोहित का रिकॉर्ड उन्हें एक अलग ही स्तर पर ले जाता है| वह इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन बार दोहरा शतक लगाया है| यह कारनामा उन्हें क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाजों में शुमार करता है| अब तक रोहित शर्मा ने भारत के लिए 265 वनडे मुकाबले खेले हैं|
जिनमें उन्होंने 31 शतक और 57 अर्धशतक की बदौलत 10000 से ज्यादा रन बनाए हैं| उनका स्ट्राइक रेट और बल्लेबाजी का अंदाज ऐसा है जो किसी भी विरोधी टीम के गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस कर सकता है|
अब बात करते हैं भारतीय टीम के पहले मिडिल ऑन ऑर्डर बल्लेबाज की जिनका चयन Champion Trophy 2025 के लिए किया गया है| यह जिम्मेदारी दी गई है KL राहुल को केएल राहुल ने यह साबित कर दिया है कि वह भारतीयटीम के सबसे भरोसेमंद मिडल ऑन ऑर्डर बल्लेबाजों में से एक है|
उनकी बल्लेबाजी में जो ठहराव आक्रामकता और समझदारी का संतुलन है वह उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है| जब भी भारतीय टीम मुश्किल में होती है KL राहुल अपने शांत स्वभाव और सूझबूझ भरी बल्लेबाजी से मैच की दिशा बदलने में माहिर है|
उनका खेल ऐसा है जो दबाव में और निखरकर सामने आता है| उनकी तकनीकी दक्षता और मैच के प्रति समझ उन्हें एक ऐसा बल्लेबाज बनती है, जो किसी भी स्थिति में टीम के लिए उपयोगी साबित होता है| उनके आंकड़ों पर नजर डालें तो KL राहुल ने भारतीय टीम के लिए अब तक 77 वनडे मुकाबले खेले हैं|
भारतीय क्रिकेट के लिए प्रेरणा का प्रतीक
इन मैचो में उन्होंने 10 शानदार शतक और 13 अर्धशतक लगाते हुए कुल 1598 रन बनाए हैं| यह आंकड़े इस बात का सबूत है कि वह बड़े मैचो के खिलाड़ी हैं| इतना ही नहीं उनकी विकेट कीपिंग का भी कोई जवाब नहीं है| उनके तेज रिफ्लेक्स और फुर्तीले हाथ उन्हें विकेट के पीछे एक भरोसेमंद खिलाड़ी बनाते हैं|

गेंदबाजों की गलतियों को सुधारने और मौके को बनाने में केएल राहुल हमेशा आगे रहते हैं| भारतीय टीम के स्क्वाड में अगर पांचवे नंबर की बात करें तो इस पोजीशन पर नाम आता है| विराट कोहली का, विराट कोहली एक ऐसा नाम जो हर क्रिकेट फैन के दिल में जोश और भरोसा भर देता है|
बीसीसीआई ने उन्हें Champion Trophy 2025 के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनाकर इस टूर्नामेंट में और जान डाल दी है| विराट कोहली का खेल सिर्फ बल्लेबाजी तक सीमित नहीं है वह भारतीय क्रिकेट के लिए प्रेरणा का प्रतीक है| हालांकि हालिया कुछ महीनो में उनका प्रदर्शन थोड़ा ठंडा रहा है|
लेकिन उनका ट्रैक रिकॉर्ड और मैदान पर मौजूदगी ही विपक्षी टीमों के लिए चुनौती बन जाती है| विराट का सबसे बड़ा हथियार है उनका संयम और मुश्किल परिस्थितियों में खुद को संभालने की क्षमता जब विराट की पर आते हैं तो ऐसा लगता है जैसे वह गेंदबाजों की हर चाल को पहले ही समझ चुके हो|
उनकी बल्लेबाजी में जो धैर्य और क्लास दिखता है, वह उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है| मैदान पर वह सिर्फ रन नहीं बनाते बल्कि मैच का रुख अपनी तरफ मोड़ देते हैं| अगर उनके रिकॉर्ड की बात करें तो विराट कोहली ने अब तक 294 वनडे मैच खेले हैं|
WICKET KEEPERS |
KL Rahul |
Rishabh Pant |
इन मुकाबले में उन्होंने 50 शतक और 62 अर्धशतक लगाते हुए 12000 से ज्यादा रन बनाए हैं| यह आंकड़े सिर्फ नंबर नहीं है, बल्कि उनकी मेहनत और निरंतर का जीता जागता सबूत है| अब बात करते हैं भारतीय टीम के छठे खिलाड़ी की जिनका नाम सुनते ही उत्साह दो गुना हो जाता है|
रिषभ पन्त के वनडे मैच के आकड़े
बात कर रहे हैं ऋषभ पंत की जिन्हें बीसीसीआई ने Champion Trophy 2025 के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल किया है| ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट के सबसे बेहतरीन और आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक है| उनकी बैटिंग का अंदाज और जोश मैदान पर हमेशा देखने लायक होता है|

रिषभ पन्त का खेल तब और निखरता है, जब टीम दबाव में होती है| वह मुश्किल हालात में अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से न सिर्फ टीम को संकट से बाहर निकलते हैं, बल्कि मैच को पूरी तरह से बदलने की क्षमता रखते हैं| उनके शॉर्ट्स में जो आत्मविश्वास झलकता है, वह उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनता है|
अगर उनके आंकड़ों की बात करें तो ऋषभ पंत ने अब तक भारतीय टीम के लिए 31 वनडे मुकाबले खेले हैं, इन मैचो में उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक की मदद से कुल 873 रन बनाए हैं| यह आंकड़े यह साबित करते हैं कि, वह वनडे फॉर्मेट में कितने प्रभावशाली खिलाड़ी हैं|
पन्त का खेल सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं है उनकी सबसे बड़ी खासियत है उनकी निडरता चाहे सामने कितना ही बड़ा गेंदबाज क्यों ना हो पन्त अपने शॉट्स खेलने से कभी नहीं हिचकिचाते वह मैदान पर अपने कुल दिमाग और शानदार शॉट सिलेक्शन के लिए जाने जाते हैं|
अब बात करते हैं भारतीय टीम के उस खिलाड़ी की जो मैदान पर अपनी हरफन मौला काबिलियत से विरोधियों के छक्के छुड़ाने में माहिर है| हम बात कर रहे हैं हार्दिक पांड्या की बीसीसीआई ने उन्हें Champion Trophy 2025 के लिए भारतीय स्क्वाड में शामिल किया है|
कुल चार ऑलराउंडर टीम में सामिल
हार्दिक पांड्या को यूं ही जबरदस्त ऑलराउंड नहीं कहा जाता वह अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से टीम को मजबूती देने वाले खिलाड़ी हैं| हार्दिक पांड्या का खेल हमेशा रोमांच से भरपूर होता है| जब भारतीय टीम को एक आक्रामक बल्लेबाज की जरूरत होती है तो वह अपने दमदार शॉर्ट से विपक्षी गेंदबाजों को बैक फुट पर धकेल देते हैं|
ALL ROUNDERS |
Hardik Pandya |
Ravindra Jadeja |
Axar Patel |
Washington Sundar |

और जब टीम को विकेट की दरकार होती है, तो वह अपनी तेज गेंदबाजी से महत्वपूर्ण ब्रेकथ्रू दिलाते हैं| हार्दिक का सबसे बड़ा गुण उनके दबाव में खेलना है| चाहे टीम को रन चेज करना हो, या विपक्षी बल्लेबाजों को रोकना हार्दिक हर मौके पर खुद को साबित करते हैं|
उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी का अनोखा मेल उन्हें भारतीय टीम के लिए एक अजय ताकत बनता है| अब अगर उनके आंकड़ों पर नजर डालें तो हार्दिक पांड्या ने अब तक भारतीय टीम के लिए 86 वनडे मैच खेले हैं| इन मैचो में उन्होंने अपनी ऑलराउंड क्षमता का प्रदर्शन करते हुए 87 विकेट झटके हैं|
और कई बार अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाई है| वह सिर्फ एक फिनिशर नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर पारी को संभालने और लंबे शॉट लगाने की कला में भी माहिर हैं| अब इस लिस्ट में एक और नाम आता है, जो भारतीय क्रिकेट में एक नई उमंग लेकर आया है|
बीसीसीआई ने Champion Trophy 2025 के लिए भारतीय टीम में नीतीश कुमार रेड्डी को शामिल किया है| यह वाकई एक दिलचस्प और हैरान कर देने वाला फैसला है| क्योंकि नीतीश एक युवा ऑलराउंडर के तौर पर तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं| नीतीश कुमार रेड्डी का खेल कुछ अलग ही होता है|
खतरनाक स्पिन और शानदार फील्डिंग वाला खिलाडी
उनकी तेज गेंदबाजी और आक्रामक बल्लेबाजी उन्हें विपक्षी टीमों के लिए एक बड़ा खतरा बनाती है| जब वह क्रीज पर होते हैं तो न केवल गेंदबाजों को चुनौती देते हैं, बल्कि बल्लेबाजों को भी अपनी गेंदबाजी से परेशान कर सकते हैं| नीतीश का हालिया प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में देखा गया है|
जहां उन्होंने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से विरोधी टीम को मुश्किल में डाल दिया, टीम में बीसीसीआई ने Champion Trophy 2025 के लिए भारतीय टीम में नवे नंबर पर रविंद्र जडेजा को तीसरे ऑलराउंडर के तौर पर शामिल किया है|
यह एक महत्वपूर्ण निर्णय है, क्योंकि रविंद्र जडेजा भारतीय क्रिकेट में एक अनुभवी और शानदार स्पिनर ऑलराउंडर माने जाते हैं| उनका ऑलराउंड प्रदर्शन हमेशा प्रभावशाली रहा है| जब भी टीम को मुश्किल में होता है, जडेजा अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से सफलता दिलाने में माहिर है|

जडेजा की गेंदबाजी का जादू उनकी खतरनाक स्पिन और शानदार फील्डिंग में छिपा होता है| जो किसी भी टीम के लिए चुनौती बन सकता है| बल्लेबाजी के मामले में वह मिडिल ऑर्डर में आकर विरोधी गेंदबाजों के खिलाफ बेहतरीन शॉट खेलते हैं| और कई बार मैच की स्थिति को बदलते हुए भारत को जीत दिलाने में सफल हुए हैं|
उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों पक्षों में शानदार ताकत है| अब तक रविंद्र जडेजा ने भारतीय टीम के लिए 190 वनडे मुकाबले खेले हैं| उनका अनुभव और प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए Champion Trophy 2025 में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है|
शानदार गेंदबाजों से भारतिय टीम हुई मजबूत
इस सूची में दसवें नंबर पर बीसीसीआई ने कुलदीप यादव को Champion Trophy 2025 में भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल किया है| कुलदीप यादव भारतीय टीम के एक बेहतरीन स्पिन गेंदबाज हैं| जो अपनी चाइना मैन गेंदबाजी के लिए प्रसिद्ध है| उनकी गेंदबाजी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि, वह विरोधी बल्लेबाजों को हमेशा दिक्कत में डालने में माहिर है|
कुलदीप ने कई मैचो में अपनी शानदार गेंदबाजी से भारतीय टीम को जीत दिलाई है| और उनके सटीक स्पिन ने कई बार बल्लेबाजों को झकझोर कर रख दिया है| अब तक कुलदीप यादव ने भारतीय टीम के लिए 104 वनडे मुकाबले खेले हैं| जिनमें उन्होंने 172 विकेट अपने नाम किए हैं| यह किसी भी स्पीन गेंदबाज के लिए शानदार उपलब्धि है|
उनकी गेंदबाजी में हर बार एक नई रणनीति और सटीक लेंथ होती है| और गेंदबाजी का जादू उन्हें एक अनोखा गेंदबाज बनता है| कुलदीप की गेंदबाजी ने कई बार भारतीय टीम को जीत दिलाई है| और उनकी क्षमता का लोहा विरोधी टीमों ने भी माना है|
इस लिस्ट में 11वें नंबर पर बीसीसीआई ने वाशिंगटन सुंदर को Champion Trophy 2025 के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल किया है| वाशिंगटन सुंदर जो क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं| इन्होने हमेशा विपक्षी टीमों को परेशान किया है|
हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को चौंका दिया था| वाशिंगटन ने जब न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम में वापसी की तो पहले ही मैच में 7 विकेट लेकर सबको हैरान कर दिया था| इस लिस्ट में12 नंबर पर भारतीय टीम के उप कप्तान जसप्रीत बुमराह का नाम भी है|
जसप्रीत बुमराह जिन्हें बीसीसीआई ने वॉइस कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है| भारतीय टीम के सबसे खतरनाक और मैच विनर गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं| उनकी तेज गेंदबाजी विपक्षी टीम के बल्लेबाजों के लिए हमेशा एक बड़ी चुनौती रही है| खासकर तब जब भारतीय टीम मुश्किल स्थिति में होती है|
हो गई मोहम्मद शमी की एन्ट्री
बूमराह अपनी गेंदबाजी से किसी भी मैच को पलटने की क्षमता रखते हैं| और टीम को संकट से बाहर निकालने का हुनर रखते हैं| Champion Trophy 2025 में बुमराह अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ वॉइस कप्तानी की जिम्मेदारी भी निभाएंगे Champion Trophy 2025 के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड में 13वें नंबर पर बीसीसीआई ने मोहम्मद शमी का नाम शामिल किया है|

जो भारतीय टीम के सबसे तेज रफ्तार वाले गेंदबाज हैं| शमी की तेज गेंदबाजी विपक्षी बल्लेबाजों के लिए हमेशा एक बड़ी चुनौती रही है| जब भी भारतीय टीम को मिडिल ऑन ऑर्डर में विकेट की सख्त जरूरत होती है मोहम्मद शमी अपनी रफ्तार और सटीकता से टीम को महत्वपूर्ण सफलता दिलाते हैं|
BOWLERS |
Kuldeep Yadav |
Mohammed Shami |
Arshdeep Singh |
Jasprit Bumrah |
उनकी गेंदबाजी ने कई बार मैच की दिशा को बदल दिया है| अब इस लिस्ट में मोहम्मद सिराज को भी भारतीय टीम में तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में शामिल किया गया है| सिराज भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन और विविधतापूर्ण तेज गेंदबाजों में से एक है| हालांकि कभी-कभी उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा है|
लेकिन हाल के समय में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से अपने कौशल का प्रदर्शन किया है| उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को परेशानी में डालते हुए अपनी शानदार फार्म साबित की है| इस लिस्ट में 15 वे और आखिरी खिलाड़ी के तौर पर बीसीसीआई ने अर्शदीप सिंह को Champion Trophy 2025 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया है|
अर्शदीप सिंह को एक बेहतर तेज गेंदबाज के रूप में जाना जाता है| खासकर T20 और वनडे फॉर्मेट में वह जसप्रीत बुमराह के बाद दूसरे तेज गेंदबाज हैं| जो अपनी रफ्तार और सटीकता से विपक्षी बल्लेबाजों को काफी मुश्किल में डालते हैं|
अर्शदीप की गेंदबाजी में एक खास बात यह है कि, वह अपनी धीमी गति और स्विंग का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाजों को चकमा देने में माहिर है| तो यह थी Champion Trophy 2025 के लिए बीसीसीआई द्वारा घोषित भारतीय टीम की 15 सदस्य की लिस्ट, यह सभी खिलाड़ी बहुत जल्द अपनी तैयारी शुरू करेंगे और मैदान पर उतरने के लिए तैयार हो जाएंगे|