Yashasvi Jaiswal Life Story: जायसवाल ने किया दूध की डेरी पर काम

Yashasvi Jaiswal जो भूख से नहीं डरा वह विपक्षी गेंदबाजों से क्या खाक डरेगा संघर्ष और जुनून ने बनाया स्टार|

Yashasvi Jaiswal का जीवन संघर्ष और सफलता की कहानी है| बचपन में ही उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम का सपना देखा, और उसे पूरा करने के लिए 11 साल की उम्र में मुंबई आ गए| यहां पर उन्हें न सिर्फ आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा बल्कि उन्हें रहने के लिए भी कोई स्थिर जगह नहीं मिली|

कई महीनो तक वह डेरी में काम करते हुए सोते थे, और अपने सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात संघर्ष करते रहे, पानी पुरी बेचने से लेकर टेंट में सोने तक यशस्वी ने हर मुश्किल का सामना किया|

यशस्वी जायसवाल का प्रारंभिक जीवन

लेकिन अपनी मेहनत और जुनून से उन्होंने वह मुकाम हासिल किया जहां वह आज है| चलिए जानते हैं कि इस सफलता के पीछे Yashasvi Jaiswal ने कितनी कठिनाइयों को झेला और किस तरह से उन्होंने अपने संघर्षों को सफलता में बदल दिया|

Credit @Bansal News

Yashasvi Jaiswal का प्रारंभिक जीवन यशस्वी का जन्म 28 दिसंबर 2001 को उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सुरियावा गांव में हुआ था| उनका परिवार बेहद गरीब था और उनके पिता भूपेंद्र जायसवाल भदोही में एक हार्डवेयर की दुकान चलाते थे|

यशस्वी अपने छह भाई बहनों में चौथे नंबर पर है क्रिकेट में गहरी रुचि रखने वाली यशस्वी ने 11 साल की उम्र में ही अपने सपने को साकार करने के लिए मुंबई जाने का निर्णय लिया| मुंबई में वह बेहद कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए क्रिकेट की दुनिया में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करते रहे|

Yashasvi Jaiswal का शिक्षा, यशस्वी जयसवाल की प्रारंभिक शिक्षा UP के पीएमजी पब्लिक स्कूल से हुई लेकिन आर्थिक कठिनाइयों के कारण वह ज्यादा पढ़ाई नहीं कर पाए, फिर उन्होंने अपनी पढ़ाई को मुंबई के रिजवी स्प्रिंगफील्ड हाई स्कूल से कंटिन्यू रखा मुंबई में रहने के लिए उन्होंने कई संघर्षों का सामना किया|

Yashasvi Jaiswal का संघर्षपूर्ण, जिंदगी यशस्वी जायसवाल का मुंबई में रहने का सफर बेहद कठिन और संघर्षपूर्ण था| जब वह मुंबई आए तो उनके पास रहने के लिए कोई घर नहीं था| केवल एक चाचा थे जिनसे वह कम ही परिचित थे|

जायसवाल का संघर्षपूर्ण जिंदगी

और वो वर्ली में रहते थे, लेकिन उनका घर बहुत छोटा था इस कारण यशस्वी को कल्बा देवी नामक डेरी में काम करना पड़ा, जहां वह काम करने के साथ सो भी सकते थे| लेकिन कुछ महीनो बाद डेरी से उन्हें निकाल दिया गया|

Credit @Sports Tiger

क्योंकि वह काम से ज्यादा सोते थे, इसके बाद यशस्वी को रहने की जगह फिर से नहीं मिली अपने क्रिकेट के जुनून को जिंदा रखते हुए यशस्वी ने घर वालों से अपनी परेशानियों का जिक्र नहीं किया क्योंकि उन्हें डर था कि अगर घर वाले उन्हें वापस बुला लेंगे तो उनका सपना टूट जाएगा|

कई दिनों तक भटकने के बाद उन्होंने आजाद मैदान के मुस्लिम यूनाइटेड क्लब के टेंट में शरण ली जहां वह दिन में क्रिकेट खेलने और रात में खाना बनाते थे| इसके बाद Yashasvi Jaiswal को अपने खर्चे के लिए पानी पुरी भी बेचनी पड़ी|

आजाद मैदान के टेंट में जायसवाल का भयानक अनुभव रहा है| इस बारे में Yashasvi Jaiswal ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, वहां जिंदगी आसान नहीं थी| बंजारे की तरह टेंट में रातें गुजरा भयानक अनुभव था, लाइट नहीं होती थी पैसे इतने नहीं थे कि किसी बेहतर जगह जा सके यही नहीं मैदान पर बनी टेंट में आश्रे के लिए भी उन्हें मेहनत करनी पड़ी|

जायसवाल का भयानक अनुभव

जब टेंट में सोने को जगह मिली तो वहां रहने वाले मालिक बुरा बर्ताव करते थे| कई बार तो पीट देते थे जब यशस्वी अपनी लाइफ स्टोरी अपनी जिंदगी की कहानी बता रहे थे, तो वह भावुक हो गए उनकी आंखों में आंसू थे| 3 साल तक संघर्ष करने के बाद उनकी प्रतिभा को कोच ज्वाला सिंह ने पहचाना|

Credit @National Herald

जिन्होंने उन्हें सही मार्गदर्शन और रहने की जगह भी दी 2015 में यशस्वी को जाइल्ड शील्ड मैच में नाबाद 319 रन बनाकर सुर्खियां बटोरी और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवा लिया, इसके बाद उन्होंने मुंबई अंडर 16 और फिर भारत अंदर-19 टीम में जगह बनाई 2018 में उन्हें एसीसी अंदर-19 एशिया कप में प्लेज ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया|

Yashasvi Jaiswal का प्रदर्शन लगातार शानदार होता गया, और आज वह भारतीय क्रिकेट का चमकता हुआ सितारा बन चुके हैं|

आईपीएल करियर की सुरुआत, Yashasvi Jaiswal की मेहनत रंग लाई जब 2020 में आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 2.4 करोड रुपए में खरीदा जो कि, उनके बेस प्राइस का 12 गुना था 2020 में उन्होंने आईपीएल डेब्यु किया हालांकि वह केवल तीन मैचो में खेल पाए और महज़ 40 रन बना पाए|

लेकिन उन्होंने 2021 में अपनी छाप छोड़ी जब उन्होंने 10 मैचो में 249 रन बनाए और 2022 में उन्हें रिटेन किया गया और उन्होंने 258 रन बनाकर अपनी छाप छोड़ी प्रतिएक आईपीएल में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला आईपीएल अर्थशतक लगाया और आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक 13 गेंद में बनाकर रिकॉर्ड तोड़ा|

जायसवाल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रवेश

IPL 2025 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 18 करोड रुपए में रिटेन किया है जायसवाल ने अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में एक अलग पहचान बनाई और जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने का मौका पाया|

Credit @Mint

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रवेश,2023 में Yashasvi Jaiswal ने भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाई जुलाई 2023 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करते हुए 171 रन बनाए इसके साथ ही वह टेस्ट डेब्यू पर शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए|

इसके बाद उन्होंने पर्थ टेस्ट में भी शानदार पारी खेली है| अभी हाल ही में खेले जा रहे हैं पर्थ टेस्ट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 90 रन बनाए और KL राहुल के साथ 152 रनों की साझेदारी की, हालांकि यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का आंकड़ा है|

Yashasvi Jaiswal ने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ t20i डेब्यू भी किया, यशस्वी जयसवाल के  रिकॉर्ड्स, 2018 में जाईल्ड शील्ड टूर्नामेंट Yashasvi Jaiswal इस स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन और विकेट हासिल कर सबको हैरान किया|

2019 लिस्ट क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने 11 मई  2023 आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक Yashasvi Jaiswal ने आईपीएल के इतिहास में 13 गेंद में ठोक यह रिकॉर्ड जैसवाल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए बनाया|

जायसवाल का सालाना इनकम

Yashasvi Jaiswal वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू पर शतक बनाने वाले 17वे भारतीय बल्लेबाज बने वह विदेश में टेस्ट डेव्यू पर शतक बनाने वाले पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज भी हैं| यशस्वी जायसवाल के नाम टेस्ट डेव्यू में सर्वाधिक 387 गेंद का सामना करने का रिकॉर्ड है|

Credit @NPG

Yashasvi Jaiswal, 34 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं, इन्होने ब्रैंडन मैकुलम का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है, जो 33 छक्को का था| और यह टेस्ट मैच का रिकॉर्ड है| 2024 एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वह बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज हैं|

उन्होंने यह रिकॉर्ड गौतम गंभीर का तोड़ा है,Yashasvi Jaiswal की नेट वर्थ की बात करे तो जैसवाल का बचपन भले ही कठिनाइयो में बीता हो लेकिन आज वह एक सफल और संपन्न क्रिकेटर बन चुके है| मीडिया रिपोर्ट के अनुशार इनकी कुल संपत्ति लगभग 16 करोड़ से ज्यादा है|

और Yashasvi Jaiswal की सालाना इनकम 2020 में आईपीएल फेंचाईजी राजस्थान रॉयल ने उन्हें 2.4 करोड़ में ख़रीदा था जो उनके बेस प्राईज से 12 गुना अधिक था| वाही 2022 और 2023 के आईपीएल सीजन में भी राजस्थान ने उन्हें 4 करोड़ में रिटेन किया था|

Yashasvi Jaiswal ने अबतक आईपीएल से 12 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है और हालही में जैसवाल को राजस्थान रॉयल ने 18 करोड़ रुपए में रिटेन किया है| इसके अलावा वो विज्ञापनों से भी अच्छे पैसे कमाते है|

जायसवाल की कुछ अद्भुत बातें

हाल ही में Yashasvi Jaiswal ने अपने परिवार के लिए मुम्बई के थाणे में एक शानदार फाइव BHK फ्लैट भी ख़रीदा है जिसकी कीमत करोड़ो में है| Yashasvi Jaiswal को अबतक किसी कार में नही देखा गया है| इससे पता चलता है की उन्हें महंगी कार का सौख नही है|

Yashasvi Jaiswal के बारे में कुछ खास बाते, 11 साल की उम्र में यशस्वी ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने का सपना पूरा करने के लिए मुंबई जाने का फैसला लिया जायसवाल के पास मुंबई में कोई ठिकाना नहीं था उनके केवल एक चाचा मुंबई में रहते थे| लेकिन उनका घर भी छोटा था इसलिए यशस्वी को एक डेरी में काम मिला जहां वह काम के साथ सो भी सकते थे|

Credit @Hindustan

Yashasvi Jaiswal क्रिकेट प्रैक्टिस के बाद अपनी जीविका कमाने के लिए मुंबई की गलियों में पानी पुरी बेचते थे, यह उनकी मेहनत और संघर्ष का हिस्सा था| कोच ज्वाला सिंह जायसवाल की क्रिकेट प्रतिभा को पहचाना और उन्हें अपने घर में रहने की जगह दी|

उन्होंने Yashasvi Jaiswal को क्रिकेट के गुण भी सीखाया, और जिससे उनकी क्रिकेट यात्रा को दिशा मिली यशस्वी जयसवाल सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानते हैं| मुंबई के अंदर-19 के लिए खेलते हुए उनकी मुलाकात महान क्रिकेट सचिन तेंदुलकर से हुई थी| तेंदुलकर ने उन्हें अपना ऑटोग्राफ वाला बैट भी गिफ्ट किया था|

2019 में Yashasvi Jaiswal, हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाया और ऐसा करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने यह उनके क्रिकेट करियर का एक अहम मोड़ था| Yashasvi Jaiswal ने 2020 में अंदर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में लिया गया उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सेमी फाइनल में शतक लगाया जिससे उनकी प्रतिभा और बढ गई|

Yashasvi Jaiswal, ने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू पर शतक लगाया वह टेस्ट डेब्यू में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने, 2020 में राजस्थान रॉयल्स ने जायसवाल को 2 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा था| यशस्वी जायसवाल का जीवन एक प्रेरणा है|

जो यह साबित करता है कि, संघर्ष और कठिनाई से गुजरने के बाद सफलता मिलती है| बचपन में गरीबी और कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए किसी भी कठिनाइयों का सामना किया और मुंबई में रहने पानी पुरी बेचने और टेंट में सोने जैसे चुनौतियों के बावजूद उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें क्रिकेट के सर्वोच्च मंच तक पहुंचाया|

आज Yashasvi Jaiswal, न केवल आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बन चुके हैं| बल्कि वह एक प्रेरणा बन गए हैं कि, अगर इरादा मजबूत हो तो कितनी भी मुश्किल पार की जा सकती है|

Riyajuddin Ansari
Riyajuddin Ansari
Articles: 155